बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन,

                           स्कूलों के फिर से खुलने और सिलेबस में कटौती को लेकर आंध्र प्रदेश ने मांगे सुझाव

                                                                                                                                           बोर्ड ऑफ   इंटरमीडिएट एजुकेशन, (BIE- Board of Intermediate Education), आंध्र प्रदेश ने स्कूलों को फिर से खोलने और राज्य के स्कूलों में सिलेबस में कटौती को लेकर माता-पिता, शिक्षकों, छात्रों और कई शिक्षाविदों से सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा बोर्ड ने कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली शिक्षण विधियों पर टिप्पणी करने के लिए कहा है। बोर्ड उसी के आधार पर निर्णय लेगा।      HPSSC JBT Exam


बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने ये जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जूनियर कॉलेजों को फिर से खोलने, सिलेबस में कटौती, कार्य दिवसों की कटौती और शिक्षण के तरीकों पर संबंधित लोगों से फीडबैक एकत्र किया जा रहा है। शिक्षा, छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करें। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in है। आंध्र बोर्ड प्रतिवर्ष इंटरमीडिएट और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा आयोजित करता है। प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2020 को शाम 5 बजे है। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में यूटी से अभिभावकों का फीडबैक मांगा था। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में इस मुद्दे पर माता-पिता से सुझाव मांगे गए थे।
बता दें कि हाल ही में CBSE बोर्ड ने अपने सिलेबस में 30 प्रतिशत की कमी की है। इसके पीछे कारण था स्कूलों का कोरोना संकट के कारण मार्च में ही बंद हो जाना। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होने के कारण पाठ्यक्रम को कवर करना संभव नहीं था इसलिए बोर्ड ने इसे कम करने का फैसला किया। अब आंध्र प्रदेश बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त सुझावों का विश्लेषण करने के बाद इस विषय पर निर्णय लेगा।


Comments

Popular posts from this blog

जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण क्वेश्चन जो हर एग्जाम में पूछे जाते हैं

नाकामी सरकार की भुगतेंगे छात्र!

Jaguar Land Rover के नए सीईओ होंगे थिएरी बोलोर