अंतिम वर्ष के छात्रों को देनी ही होंगी यूनिवर्सिटी परीक्षा, यूजीसी केस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी छात्रों को देनी होगी परीक्षा

यूनिवर्सिटीज में अंतिम वर्ष के एग्जाम (UGC Final Year Exam Case) पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि छात्रों को फाइनल इयर के पेपर देने ही होंगे. हालांकि, यह भी कहा गया है कि जिन राज्यों में अभी आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू है वहां राज्य सरकार चाहें तो पेपर को टाल सकती हैं, लेकिन यह करवानी जरूर होंगी. साफ किया गया कि किसी भी छात्र को फाइनल इयर के पेपर के बिना प्रमोट नहीं किया मतलब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराने के फैसले को सही ठहराया है. यूजीसी ने 30 सितंबर को यह परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया था. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने यह फैसला सुनाया है.
अंतिम वर्ष के पेपर के बिना आगे नहीं बढ़ा सकते: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूजीसी छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षा (UGC Final Year Exam) आयोजित कराए, लेकिन आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत राज्यों में महामारी को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर सकते हैं. साथ ही अदालत ने कहा कि कोई भी राज्य अंतिम परीक्षा के बिना अंतिम वर्ष के छात्रों को बढ़ावा नहीं दे सकता है, जैसा कि यूजीसी द्वारा आदेश दिया गया है.
UGC ने कहा था होनी चाहिए परीक्षा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर के केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और दूसरे उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को जरूर कराए जाने का सर्कुलर जारी किया था. फिर इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती (UGC Final Year Exam Case) दी गई थी. सर्कुलर में कहा गया था कि एग्जाम 30 सितंबर 2020 तक करवा लिए जाने चाहिए. अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के 31 स्टूडेंट्स ने इसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. हमारे द्वारा दी गई जानकारी से अगर आप संतुष्ट हो तो कमेंट में जरूर बताएं
The decision to conduct final year examination will have to be given to the students in the Supreme Court.Final Year Exams: SC refuses to put interim ban on final year exams
Today, the Supreme Court has given a big decision on the UGC Final Year Exam Case in Universities. The Supreme Court made it clear that the students will have to give final year papers. However, it has also been said that in the states where the Disaster Management Act is still in force, the state government can postpone the paper if desired, but it will have to be done. It was clarified that no student will be promoted without the final year paper, that will not be carried forward.
In fact, the Supreme Court has justified the University Grants Commission (UGC) decision to conduct final year examinations. The UGC had decided to conduct these examinations on 30 September. A three-judge bench headed by Augustis Ashok Bhushan has pronounced this ruling.
Cannot proceed without final year paper: Supreme Court
The Supreme Court said that UGC should conduct the final year examination for the students, but under the Disaster Management Act states can postpone the examination in view of the epidemic in the states. Also, the court said that no state can promote final year students without final examination, as ordered by UGC.
UGC said there should be exam
The University Grants Commission (UGC) had issued a circular to conduct final year or semester exams of various undergraduate and postgraduate courses in central and state universities, colleges, private universities, deemed universities and other higher education institutions across the country. Then it was given a challenge in the Supreme Court (UGC Final Year Examination Case). The circular said that the exam should be done by September 30, 2020. It was challenged in the Supreme Court by 31 students from different universities. If you are satisfied with the information given by us, then please tell in the comment.
Comments
Post a Comment