पोस्टमार्टम मौत का रहस्य
पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का रहस्य बरकरार
.सिद्धार्थनगर। अजीज की मौत कैसे हुई ? पोस्टमार्टम होने के बाद भी यह रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस पर पुलिस टीम ने विसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया है। वहीं, परिवार के लोग अब भी बेटे की हत्या कर देने की बात कर रहे हैं।मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरड़िहवा गांव निवासी अजेरुनिशा नाम की महिला सोमवार को पिकअप पर अपने बेटे अजीज (22) का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई थी। महिला का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है जबकि मिश्रौलिया व जोगिया पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना क्षेत्र जोगिया कोतवाली था। इसलिए एसपी ने जोगिया पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था। नौ फरवरी की रात अजीज की संदिग्ध मौत हुई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी वजह से अजीज की मौत की गुत्थी उलझ गई है। जोगिया कोतवाली पुलिस ने विसरा प्रिजर्व करते हुए लखनऊ जांच करवाने की बात कह रही है। वहीं, मृतक अजीज की मां उसके ससुरालवालों पर हत्या करा देने का आरोप लगा रही है। एसओ जोगिया डीसी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है। विसरा जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई। इसके बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment