एआईसीटीई


एआईसीटीई ने 2.63 लाख सीट कटौती पर रखा अपना पक्षAICTE

एआईसीटीई ने तकनीकी कॉलेजों में सत्र 2020 में 2.63 लाख सीट में कटौती होने पर अपना पक्ष रखा है। एआईसीटीई ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के चलते कॉलेजों को मान्यता देने की प्रक्रिया पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन की गई थी। इससे तकनीकी कॉलेजों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अनुमोदन की प्रक्रिया पिछले सालों से अलग थी। इसी कारण सीटों में कमी आई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इस साल आर्किटेक्चर और फार्मेसी कॉलेजों को अनुमोदन के लिए एआईसीटीई के बजाय काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की मंजूरी जरूरी थी।
इस कारण से भी इन कॉलेजों की संख्या कम हुई। इसके अलावा पिछले पांच साल में जिन कॉलेजों में 30 फीसदी से अधिक सीट खाली रही हैं, उन्हें भी कम किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

Kargil Vijay Diwas 2020

राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती एंड सिलेबस

घर बैठे करें आधार कार्ड को अपडेट